खेलते-खेलते खिलौना निगल गई बच्ची, टीवी एक्टर की दो साल की बेटी की मौत

शुक्रवार, 10 मई 2019 (10:24 IST)
टीवी एक्टर प्रतीश वोरा की 2 साल की बेटी खेलते खेलते एक खिलौना निगल गई। हादसे में बुधवार को उसकी मौत हो गई।

बेटी के निधन की जानकारी खुद प्रतीश ने सोशल मीडिया पर दी है। मासूम का अंतिम संस्कार राजकोट में किया गया। इस खबर के बाद से पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक में है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतीश की बेटी एक खिलौने के साथ खेल रही थी। इसी बीच खेलते-खेलते वो गलती से उस खिलौने को निगल गई। जल्दी-जल्दी बच्ची के मुंह से उस खिलौने को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। बच्ची का अंतिम संस्कार राजकोट में किया जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी