बिहार में 42 साल बाद दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, 8 बेटे-बेटी बने बाराती

शनिवार, 7 मई 2022 (21:32 IST)
बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में अनोखी शादी देखने को मिली। दरअसल, यहां 42 साल बाद 70 साल के एक बुजुर्ग बग्गी पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लाने बारात के रूप में ससुराल पहुंच गए। इस अनोखी बारात में बुजुर्ग के 8 बच्‍चे और गांव के लोग जमकर नाचे।

खबरों के अनुसार, सारण जिले के मांझी थाने क्षेत्र के नचाप निवासी 70 वर्षीय राजकुमार सिंह की शादी 42 साल पहले हुई थी।लेकिन इस शादी के बाद पत्नी का दोंगा (गौना) नहीं हुआ था।

हाल ही में 5 मई को दोंगा की तारीख तय की गई और राजकुमार को बग्गी पर बैठाकर बारात निकाली गई। शादी के बाद वे कभी अपनी ससुराल नहीं गए थे। जब बारात निकली तो लोग देखकर दंग रह गए। बारात को राजसी अंदाज में निकाला गया।
File photo

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी