Air India Express की उड़ान जम्मू उतरे बिना दिल्ली लौटी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 23 जून 2025 (17:45 IST)
Air India Express flight News : दिल्ली से जम्मू के रास्ते श्रीनगर जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-2564 सोमवार दोपहर जम्मू हवाई अड्डे पर उतरे बिना ही दिल्ली लौट गई। हालांकि उड़ान के दिल्ली लौटने का कारण अभी पता नहीं चला है। मौसम और रनवे दोनों ही पूरी तरह साफ थे, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि पायलट विमान को उतारने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं खोज सका, जिसके कारण वापसी का निर्णय लिया गया।
ALSO READ: Air India Flight : 5 दिन में दूसरी अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट कैंसल, पाई गई तकनीकी खामी
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने कहा कि उड़ान के दिल्ली लौटने का कारण अभी पता नहीं चला है। अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या आईएक्स-2564 को दोपहर के आसपास जम्मू हवाई अड्डे पर उतरना था और फिर श्रीनगर के लिए रवाना होना था। लेकिन विमान कुछ समय तक जम्मू हवाई अड्डे के ऊपर मंडराता रहा जिसके बाद इसके पायलट ने बिना उतरे दिल्ली लौटने का फैसला किया।
ALSO READ: Air India विमान को बम की धमकी, बर्मिंघम से दिल्ली आ रहे प्‍लेन की इमर्जेंसी लैंडिंग
उन्होंने बताया कि मौसम और रनवे दोनों ही पूरी तरह साफ थे, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि पायलट विमान को उतारने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं खोज सका, जिसके कारण वापसी का निर्णय लिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी