कैलाश को मुस्लिमों की भीड़ ने बंगाल में घेरा, 'बल्लामार' आकाश ने पूछा सवाल

बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (20:26 IST)
कोलकाता। भाजपा महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पश्चिम बंगाल में मुर्शीदाबाद जाते समय मुस्लिमों की भीड़ ने घेर लिया। उनके बेटे और नगर निगम के एक अधिकारी पर बल्ला चला चुके आकाश को कैलाश के साथ हुई यह घटना नागवार गुजरी और उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर निशाना साधा।
 
कैलाश विजयवर्गीय ने ट्‍वीट कर कहा कि मुर्शिदाबाद जाते हुए मुझे नवग्राम के पास मुस्लिमों की बड़ी भीड़ ने घेर लिया है। मेरी गाड़ी के दोनों तरफ भीड़ जमा है।
 

मुर्शिदाबाद जाते हुए नवग्राम के पास मुस्लिमों की भीड़ ने रिक्शा सामने अड़ाकर हमारा रास्ता रोक दिया। भीड़ की उग्रता देखकर लगता है कि इन्हें भड़काकर हमारे खिलाफ किया गया है। प्रशासन की लापरवाही इससे नजर आती है कि कोई फोन तक नहीं उठा रहा! pic.twitter.com/YOnGVhgOfx

— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) December 18, 2019
उन्होंने कहा कि प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। एसपी और डीजीपी भी फोन नहीं उठा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में अराजक सरकार के रहते कुछ भी हो सकता है। यहां किसी की जान सुरक्षित नहीं है। ट्‍वीट के साथ शेयर वीडियो में कैलाश कुछ सुरक्षाकर्मियों से घिरे हुए हैं।
 

यह है @MamataOfficial जी के पश्चिम बंगाल मैं कानून व्यवस्था?? जहां इस तरह शांति और सौहार्द्र दिखाती भीड़ आप पर टूट पड़ती है, क्या आपके राज्य में इसे कानून व्यवस्था कहते हैं, क्या यही शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन है??
लोकतंत्र की हत्या मत कीजिए! भय ओर अराजकता का माहौल मत बनाइए। pic.twitter.com/3xccLpZaIE

— Akash Vijayvargiya (@AkashVOnline) December 18, 2019
इस पर आकाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, यह है ममता जी के पश्चिम बंगाल मैं कानून व्यवस्था?? जहां इस तरह शांति और सौहार्द्र दिखाती भीड़ आप पर टूट पड़ती है, क्या आपके राज्य में इसे कानून व्यवस्था कहते हैं, क्या यही शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन है?? लोकतंत्र की हत्या मत कीजिए! भय ओर अराजकता का माहौल मत बनाइए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी