अमरिंदर सिंह ने पंजाब चुनाव में BJP के साथ गठबंधन का किया ऐलान

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (17:32 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ेंगे। अमरिंदर सिंह ने भाजपा नेता गजेंद्र शेखावत से मुलाकात की। शेखावत ने कहा कि हम पंजाब विधानसभा चुनाव अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे।

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के बाद पंजाब लोक कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम 100% जीतेंगे, हम सीट दर सीट देखेंगे (सीट बंटवारे पर) और विनेबिलिटी हमारा मापदंड है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदसिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की।

कुछ दिनों पहले ही शेखावत ने चंडीगढ़ में भी सिंह से मुलाकात की थी। ज्ञात हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का गठन कर लिया था।

भाजपा का शिरोमणि अकाली दल से बहुत पुराना गठबंधन था, लेकिन केंद्र के तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी