महिला क्रिकेटर दुर्गा भवानी ने 'आत्महत्या' की

सोमवार, 12 अक्टूबर 2015 (09:22 IST)
विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश। एक पच्चीस वर्षीय महिला क्रिकेटर दुर्गा भवानी ने रविवार को गुनाडला क्षेत्र स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
 
माचावरम पुलिस थाने से संबद्ध जांच अधिकारी गुर प्रकाश ने कहा कि उसके भाई ने यह बात पुलिस के संज्ञान में लाई। इस आत्महत्या को करने के पीछे कुछ पारिवारिक कारण हो सकते हैं। दुर्गा आंध्रप्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेल चुकी हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा अब भी उसके पति सत्य प्रसाद का बयान दर्ज करना बाकी रह गया है। वह एक खेल पत्रकार हैं। दुर्गा के शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें