अरविन्द केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर, कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं

मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (14:06 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्‍यमंत्री और आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल काशीपुर पहुंच गए हैं। उत्तराखंड की आधी आबादी को साधने के लिए आप नेता यहां बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। 
 
केजरीवाल सुबह 11.05 पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।  इसके बाद दिल्ली के सीएम काशीपुर पहुंचे।
 
दोपहर 3 बजे वो काशीपुर के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें हजारों लोग उन्हें सुनने पहुंचेंगे। इसके बाद वो 4 बजकर 30 मिनट पर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से शाम 6 बजे वो दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। 
 
नवीन पिरशाली ने बताया कि यह अरविंद केजरीवाल का एक दिवसीय दौरा होगा और उनके इस दौरे से कार्यकर्ताओं का जहां भारी उत्साह बढ़ेगा वहीं प्रदेश की जनता को भी इस दौरे पर उनकी उत्तराखंड की जनता के लिए चौथी गारंटी का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
 
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल पंजाब में महिलाओं के लिए घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने में पंजाब में 18 साल से ऊपर की महिलाओं के 1000 रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा की है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी