दिल्ली में भाजपा विधायक पर हमला

बुधवार, 3 सितम्बर 2014 (08:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा विधायक जितेंद्र सिंह शंटी पर बुधवार सुबह दो लोगों ने गोलियां चलाई। हमले में विधायक बाल-बाल बच गए।
 
सुत्रों के अनुसार आज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक लड़का कुछ काम के सिलसिले में विधायक के पास आया था। दोनों में कुछ बातचीत हुई और विधायक को बाहर बुलाकर उन पर गोलियां चला दी। हमलावर तो भाग निकले, लेकिन सीसीटीवी में पूरा वाकया कैद हो गया है।
 
हमलावर ने हेलमेट पहन रखा था। फायरिंग से विधायक के घर का शीशा टूट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें