केदारनाथ धाम में हिमस्खलन, वायरल हुआ वीडियो

हिमा अग्रवाल

रविवार, 30 जून 2024 (13:58 IST)
Kedarnath news in hindi : केदारनाथ धाम में रविवार की सुबह ग्लेशियर टूटने से गांधी सरोवर में हिमस्खलन हुआ है। केदारनाथ धाम में पहुंचे तीर्थ यात्रियों ने हिमस्खलन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ALSO READ: सूखी गंगा में नाव की तरह बह गई कारें, मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
 
बताया जा रहा है कि यह एवलांच सुमेरु पर्वत पर आया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बर्फ का एक गुबार उठा और देखते ही देखते खाई में समा गया। गांधी सरोवर में एवलांच में अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नही आई है।
 
क्या होता है एवलांच : एवलांच उस समय होता है जब दो उच्च हिमालय क्षेत्र में अक्सर किसी ढलान की सतह में तेजी से होने वाले और बड़ी मात्रा में होने वाले बहाव के कारण हिमस्खलन की घटनाएं होती हैं।
 
केदारनाथ धाम में पहली बार हिमस्खलन नहीं हुआ है। इससे पहले भी विगत वर्ष में भी मई, सितंबर और अक्टूबर माह में एवलांच की घटनाएं होने की जानकारी मिली है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी