आजम खान पागल हैं, इलाज कराएं...

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015 (14:13 IST)
आमतौर पर विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ने यूपी के मंत्री आजम खान के 'भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की कोशिश' वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पागल हो गए हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है। 
उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान से हमेशा से हिन्दू राष्ट्र रहा है और रहेगा। इसमें कौनसी नई बात है। आजम पर कटाक्ष करते हुए साध्वी ने कहा धर्म आधार पर हिन्दुस्तान का विभाजन ‍हुआ था, मुसलमानों को पाकिस्तान मिल गया। ऐसे लोग खाते हिन्दुस्तान का हैं और गीत पाकिस्तान के गाते हैं। ये देशद्रोही हैं। इन्हें इलाज की जरूरत है।

वेबदुनिया पर पढ़ें