ठाणे। ठाणे पुलिस ने करोड़ों रुपए के इफेड्रिन रैकेट के सिलसिले में पूर्व फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के गुजरात, मुंबई और कुछ आसपास के क्षेत्र स्थित कम से कम आठ बैंक खातों पर रोक लगा दी है जिसमें 90 लाख रुपए से अधिक राशि है।
पुलिस को पता चला कि मलाड स्थित एक निजी बैंक में ममता कुलकर्णी के एक खातें में ही 67 लाख रुपए (विदेशी मुद्रो में) है। बाकी 26 लाख रुपए कल्याण, बदलापुर (ठाणे), परेल, नरीमन पाइंट, धारावी, राजकोट और भुज स्थित उसके बैंक खातों में थे।
इस मामले में कुल मिलाकर 17 आरोपी हैं जिसमें से 10 को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ ठाणे जिला अदालत में पहले ही आरोपपत्र दायर कर दिया है। पुलिस ने पहले बताया था कि ममता की गिरोह में अहम भूमिका थी और उसने केन्या और दुबई में उसकी बैठकों में शामिल हुई, जहां मादक पदार्थ सौदे हुए थे।