एक शख्स की गंदी हरकतों से परेशान हैं लड़कियां

शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 (14:25 IST)
बेंगलुरु। देश की साइबर सिटी की लड़कियां एक पागल शख्स से परेशान हैं। यह आदमी लड़कियों को देखते ही उनके सामने हस्तमैथुन करने लगता है। पुलिस का कहना है कि वह जानकर लड़कियों का पीछा करता और उनके सामने गंदी हरकत करने लगता।
 
बेंगलुरु के कुक टाउन इलाके के एक सीसीटीवी कैमरे में इस शख्‍स को देखा गया जो कि यहीं का रहने वाला है। यहां रहने वाला एक शख्स अपनी गलत हरकतों से लड़कियों को तंग करता था। वह लड़कियों का पीछा करता और उनके सामने गंदी हरकत करने लगता और लड़कियां उसे ऐसा करता देख वहां से भाग जाती हैं।
 
शख्स बेशर्मों की तरह गेट के सामने खड़े होकर हर आती-जाती लड़कियों को छेड़ता था, लेकिन एक दिन उसकी ये गंदी हरकर मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
 
पहले तो उसे इस बात का अंदाजा नहीं था, लेकिन जब उसने देखा कि उसकी हरकतें कैमरे में कैद हो गई हैं तो वह वहां से दुम दबाकर भाग जाता है। यहां रहने वाले एक शख्स ने गंदी हरकत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। हालांकि अब तक ये आरोपी पकड़ा नहीं गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें