भोजपुर के उपमहापौर पर जानलेवा हमला

गुरुवार, 9 जून 2016 (10:43 IST)
आरा। बिहार में भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने उपमहापौर बसंत सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
 
पुलिस अधीक्षक छत्रनील सिंह ने यहां बताया कि 55 वर्षीय सिंह सुबह टहलने निकले थे तभी पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल उपमहापौर को तत्काल आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
सिंह ने बताया कि बाद में उनके परिजनों ने उन्हें आरा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। उपमहापौर हुए हमले के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें