IIT-BHU में 3 युवकों ने छात्रा से की छेड़खानी, गन पॉइंट पर उतरवाए कपड़े, प्रियंका बोलीं- हुआ यौन आक्रमण

गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (18:54 IST)
IIT-BHU : आईआईटी बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। मीडिया खबरों के मुताबिक बुधवार देर रात बीएचयू की एक छात्रा के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी की।

खबरों के अनुसार बुधवार देर रात बीएचयू की एक छात्रा के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी की। 3 लड़कों ने गन पॉइंट पर उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो भी बना लिया।
एबीवीपी ने आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुई इस छेड़खानी की घटना को शर्मनाक करार दिया है। साथ ही प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

 
गुरुवार सुबह मामला सामने आने के बाद आईआईटी के छात्र प्रदर्शन करने उतरे। बड़ी संख्या में छात्र धर्मराज हॉस्टल चौराहे पर एकत्र हो गए। छात्र हैशटैग Campus Closed और हैशटैग जस्टिक लिखी हुई तख्तियां हाथ में लिए हुए दिखाई दिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी