उत्‍तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 (16:25 IST)
Big administrative reshuffle in Uttarakhand : उत्तराखंड में दीपावली से पहले धामी सरकार ने अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, शासन ने 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। 5 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। जिनमें नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा शामिल हैं। तबादला सूची में 23 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव हुए हैं तो 11 पीसीएस अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बदली गई है। ऋचा सिंह को उधम सिंह नगर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

खबरों के अनुसार, उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, शासन ने 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। 5 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। जिनमें नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा शामिल हैं। तबादला सूची में 23 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव हुए हैं तो 11 पीसीएस अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बदली गई है।
ALSO READ: Uttarakhand : क्‍या अधिकारी नहीं सुनते, CM धामी से सीधे करें शिकायत, ये है हेल्‍पलाइन नंबर
शासन ने 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी ट्रांसफर आदेश में जिला अधिकारी भी शामिल है, संयुक्त सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी तुरंत अपने नए पदभार ग्रहण करें। संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस दिलीप जावलकर, आईएएस डॉ. वीवीआर सी पुरुषोथत्तम, आईएएस चंद्रेश कुमार यादव का ट्रांसफर किया गया है।
ALSO READ: उत्‍तराखंड के CM धामी का बड़ा ऐलान, वनकर्मियों को मिलेगा आवास भत्‍ता
इसके अलावा आईएएस रणवीर सिंह चौहान को खाद्य आयुक्त बनाया गया है, आईएएस धीराज सिंह गर्ब्याल को सचिव ग्राम्य विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग बनाया गया है। आएफएस डॉक्टर पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी मिली है। आईएएस सोनिका को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

आईएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल को नैनीताल का जिलाधिकारी बनाया गया है। आईएएस गौरव कुमार को चमोली जिलाधिकारी बनाय गया। आईएएस आशीष कुमार भटगाई को पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। आईएएस आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया। आईएएस अंशुल सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया।
ALSO READ: उत्‍तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान, पेपर लीक के बाद SSSC परीक्षा रद्द
अशोक कुमार पांडे को सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की जिम्मेदारी मिली है। उधर सुंदरलाल सेमवाल को उद्यान विभाग का निदेशक बनाया गया है। ऋचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर और सोनिया पंत को उपनिदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय सेवा की मायावती ढ़करियाल को अपर सचिव भाषा और निदेशक भाषा संस्थान की जिम्मेदारी मिली है।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी