भाजपा के मनोज सोनकर बने चंडीगढ़ के मेयर, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (14:21 IST)
Chandigarh mayor election : चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को हराकर जीत हासिल कर ली है।
 
मनोज सोनकर ने 35 में से 16 वोट हासिल किए। वहीं आप-कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप टीटा सिर्फ 12 वोट हासिल कर पाए। 8 वोट रद्द कर दिए गए।

आम आदमी पार्टी ने हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में की लोकतंत्र की हत्या! मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन के पास बहुमत होने के बाद जीत निश्चित थी लेकिन BJP ने गुंडागर्दी कर मेयर चुनाव जीत कर बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। अगर बीजेपी एक मेयर चुनाव में ऐसी धक्केशाही कर रही है तो लोकसभा चुनाव हारने पर क्या करेगी।
 
चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ था। आप और कांग्रेस के कुल 20 पार्षद थे। बावजूद इसके उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
 
कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने महापौर पद के लिए प्रत्याशी खड़ा किया था। कांग्रेस ने वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी