सीएम की चुनावी रैली में जा रहे BJP कार्यकर्ताओं की कार खाई में गिरी, 5 की मौत

रविवार, 5 मई 2019 (18:38 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक कार खाई में गिर जाने से उसमें सवार 5 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। कार्यकर्ता सिराज तहसील के भटकीधर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रैली में शामिल होने जा रहे थे।
 
पुलिस के मुताबिक उनकी कार बागाचानोगी के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हालांकि कार चालक बच गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। (file photo)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी