UP में पुलिस से मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (13:15 IST)
Bounty criminal killed in encounter with police : सुलतानपुर जिले में शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) के विशेष कार्य बल (STF) के साथ मुठभेड़ में 1 लाख रुपए का इनामी बदमाश मारा गया। बदमाश के खिलाफ गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर और लखनऊ में जघन्य अपराधों के 35 मामले दर्ज थे।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोतवाली देहात थाना के प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि अपराधी की पहचान विनोद कुमार उपाध्याय (37) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उपाध्याय और एसटीएफ के बीच थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार बायपास के पास मुठभेड़ हुई।
 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (STF) अमिताभ यश ने बताया कि एसटीएफ के साथ मुठभेड़ के दौरान उपाध्याय को गोली लग गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
ALSO READ: UP : कासगंज में भैंस का विवाद सुलझाने गए इंस्पेक्टर गोली लगने से घायल
पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि उपाध्याय के खिलाफ गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर और लखनऊ में जघन्य अपराधों के 35 मामले दर्ज थे। पुलिस के एक बयान में कहा गया कि सितंबर 2023 में गोरखपुर पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी