खाई में गिरा बीआरओ का वाहन, 7 की मौत

शनिवार, 24 सितम्बर 2016 (18:39 IST)
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का एक वाहन खाई में गिरने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम बीआरओ का वाहन मजदूरों को गुरेज से बांदीपोरा ले जा रहा था उसी दौरान तरागबल में वह सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया।
 
शुक्रवार रात चलाए गए बचाव अभियान के दौरान 5 शवों को घटनास्थल से निकाला गया जबकि 5 अन्य को गंभीर हालत में यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह घायलों में से 2 ने दम तोड़ दिया। अन्य 3 घायल व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है। वाहन का चालक अभी तक लापता है।
 
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है जिसमें ज्यादातर झारखंड के रहने वाले थे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें