मुंबई में बिल्डिंग गिरने से हड़कंप, 9 को बचाया

Webdunia
मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (12:05 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार की सुबह एक बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 9 लोगों को बचा लिया गया है।
 
यह हादसा एंटॉप हिल इलाके में हुआ। बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख