दिल्ली में कार बनी काल, सड़क किनारे राहगीर को कुचला

बुधवार, 30 मार्च 2022 (22:44 IST)
राजधानी दिल्‍ली के जनपथ इलाके में हिट एंड रन की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे एक शख्स को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो गया है।

खबरों के अनुसार, घटना जनपथ एरिया की है। यहां आज सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक शख्स को कुचल दिया। इसी बीच आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस कार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

घटना का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें लाल रंग की कार से राहगीर को टक्‍कर मारते देखा जा सकता है।सोशल मीडिया पर घटना का यह वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी