उरी सेक्टर में पाक ने किया संघषर्विराम का उल्लंघन

मंगलवार, 17 मई 2016 (08:28 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के उरी सेक्टर में संघषर्विराम का उल्लंघन किया है लेकिन इस घटना में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह जानकारी सेना ने दी है।
 
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि कल रात उरी सेक्टर के कमलकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पार से संघषर्विराम का उल्लंघन किया गया।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस घटना से जुड़ी आगे की जानकारी अभी आनी बाकी है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें