तीन निर्दलीयों के समर्थन वापस लेने के बाद क्या बोले हरियाणा के CM सैनी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 8 मई 2024 (14:45 IST)
Political turmoil in Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने 3 निर्दलीय विधायकों के राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गठबंधन वाली सरकार से समर्थन वापस लेने के एक दिन बाद बुधवार को चंडीगढ़ में कहा कि उनकी सरकार (government) संकट में नहीं है और वह मजबूती से काम कर रही है।

ALSO READ: भाजपा को बड़ा झटका, क्या हरियाणा में लगेगा राष्‍ट्रपति शासन?
 
निर्दलीयों ने कांग्रेस का समर्थन करने की बात कही: निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान (दादरी), रणधीर सिंह गोलन (पुंडरी) और धर्मपाल गोंदर (नीलोखेड़ी) ने मंगलवार को भाजपा सरकार से समर्थन वापस ले लिया और घोषणा की कि वे कांग्रेस का समर्थन करेंगे जिससे राज्य विधानसभा में सैनी सरकार अल्पमत में आ गई है।

ALSO READ: हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ
 
90 सदस्यीय विधानसभा में सदस्यों की मौजूदा संख्या 88 : सैनी ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बारे में पूछे जाने पर सिरसा में पत्रकारों से कहा कि सरकार किसी संकट में नहीं है और वह मजबूती से काम कर रही है। सैनी सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर के लिए प्रचार कर रहे थे। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में सदस्यों की मौजूदा संख्या 88 है। सरकार के पास बहुमत से 2 विधायक कम हैं। वर्तमान में भाजपा नीत सरकार को 2 अन्य निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी