तटरक्षक बल ने केरल के पास समुद्र में फंसे मछुआरों को बचाया

Webdunia
गुरुवार, 4 मार्च 2021 (12:40 IST)
कासरगोड (केरल)। तटरक्षक बल की मदद से केरल में बुधवार रात बेकल तट के पास समुद्र में नौका डूबने के बाद फंसे 5 मछुआरों को बचा लिया गया।

चानतेरा बंदरगाह से 5 मछुआरे नाव से समुद्र की तरफ निकले थे। प्रतिकूल मौसम के कारण नौका के क्षतिग्रस्त होने पर मछुआरे तट से करीब 6 समुद्री मील दूरी पर फंस गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद तटरक्षक अधिकारियों ने तेजी से कदम उठाए और सभी को सुरक्षित निकाल लिया। पांचों मछुआरे तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख