कांग्रेस का असम में 5 दलों के गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला

मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (21:37 IST)
गुवाहाटी। असम की कांग्रेस इकाई ने मंगलवार को कहा कि वह कुछ महीने बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव में 5 दलों के साथ गठबंधन करके उतरेगी ताकि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा कि कई दलों के साथ बातचीत के बाद यह फैसला किया गया है कि कांग्रेस इस चुनाव में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ), भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और आंचलिक गण मोर्चा के साथ गठबंधन करेगी।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी दलों के लिए हमारे दरवाजे खुले हुए हैं और हम क्षेत्रीय दलों को आमंत्रित करते हैं कि वे सत्तारूढ़ पार्टी को सत्ता से हटाने की लड़ाई में हमारा साथ दें। बोरा ने कहा कि कांग्रेस देशहित में सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से बाहर करने के लिए अग्रणी भूमिका में है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी