राज्यसभा में बेहोश हुईं कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 28 जून 2024 (15:28 IST)
congress MP Phulo Devi Netam : कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम की शुक्रवार को राज्यसभा में अचानत तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत एंबुलैंस से अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना उस समय हुई जब विपक्ष सदन के अंदर नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।
 
हंगामे के बीच फूलो देवी की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत साथ सांसदों ने संभाला। फूलो देवी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
 
संसद परिसर में फूलो देवी को लेकर जाने का वीडियो सामने आया है। इसमें आगे AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी बैठी दिख रही हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख