कांग्रेसी नेता ने शेयर किए अश्लील वीडियो

बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 (18:21 IST)
सूरत। गुजरात में एक कांग्रेस नेता द्वारा व्हाट्‍स एप ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर करने का मामला सामने आया है। एक कांग्रेसी नेता द्वारा अश्लील वीडियो शेयर किए जाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि बाद में अश्लील वीडियो शेयर करने वाले कांग्रेसी नेता ने ग्रुप में माफी मांगी, लेकिन तब तक ग्रुप में शामिल सभी सदस्यों तक वे अश्लील वीडियो पहुंच चुके थे और कइयों ने तो इन्हें देख भी लिया था।
सूरत जिला कांग्रेस 155 विधानसभा नाम से बने एक व्हाट्‍सएप ग्रुप में मंगलवार को ग्रुप के सदस्य 60 वर्षीय कांग्रेस नेता जगदीश कनाज के मोबाइल नंबर से अचानक अश्लील वीडियो शेयर होना शुरू हो गए थे। यह देख ग्रुप में शामिल अन्य कांग्रेसी नेता खुद को परेशानी में फंसा महसूस करने लगे। 
 
व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन ने फौरन ही इस बात की जानकारी अश्लील वीडियो शेयर करने वाले कांग्रेसी नेता जगदीश को दी। इसके बाद जगदीश कनाज ने ग्रुप में माफी भी मांग ली। उन्होंने सफाई देते हुए ग्रुप में लिखा कि वो एक बैठक में जा रहे थे, तभी मुकेश जरीवाला नाम के उनके कार्यकर्ता ने अश्लील वीडियो ग्रुप में शेयर कर दिए थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें