सात महिलाओं से की शादी, आरक्षक पर गिरी गाज

बुधवार, 10 जनवरी 2018 (08:06 IST)
ठाणे। मुंबई की मानपाडा पुलिस थाने में तैनात एक आरक्षक को सात शादियां करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिसकर्मी की दो पत्नियों की मौत हो गई है जबकि पांच जीवित हैं।
 
पुलिस ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरक्षक की एक पत्नी ने पति के बारे में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।
 
वह ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर के एक अस्पताल में नर्स है। आरक्षक के साथ उसका विवाह 1992 में हुआ था। नर्स ने खुलासा किया कि उसके पति ने शादियों की बात गुप्त रख कर उससे विवाह किया था और उसके साथ विवाह होने के बाद भी उसने गोपनीय तरीके से अलग-अलग वर्षों में पांच और शादियां कीं।
 
उसने कहा कि वर्ष 1986 में उसके पति की पहली शादी हुई थी। उसके बाद वर्ष 1992 में उसने उससे शादी की और उससे विवाह के बाद भी उसने पांच और शादियां की। कांस्टेबल वर्ष 1993,1995,1998, 2007 और 2014 में भी वैवाहिक सूत्र में बंधा था। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी