बच्चे को फुसलाया और किया घिनौना काम

बुधवार, 29 अक्टूबर 2014 (11:53 IST)
गाजियाबाद। शहर में लोनी क्षेत्र की विकास नगर कालोनी में 11 साल के एक लड़के के साथ 2 युवकों ने कथित रूप से अप्राकृतिक यौनाचार किया।
 
पुलिस उपाधीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि 26 अक्टूबर की देर शाम यह लड़का अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान कॉलोनी के अमित और शेखर उसे फुसलाकर एक एकांत स्थल पर ले गए और उसके साथ कथित रूप से अप्राकृतिक यौनाचार किया।
 
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें