रत्नागिरि में सड़क पर मगरमच्छ, लोगों में दहशत, वायरल हुआ वीडियो

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 1 जुलाई 2024 (11:57 IST)
crocodile on road : महाराष्ट्र के तटीय शहर रत्नागिरि में एक आठ फुट लंबे एक मगरमच्छ सड़क पर रेंगता दिखाई दिया। सड़क पर मगरमच्छ की खबर से शहर में दहशत फैल कई। देखते ही देखते मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि यह वीडियो रत्नागिरि जिले में चिपलुन शहर के चिंचनाका इलाके में बारिश के बीच एक ऑटोरिक्शा चालक ने बनाया। वीडियो में कुछ अन्य वाहन भी दिखायी दे रहे हैं और एक ऑटोरिक्शा चालक हेडलाइट जलाकर मगरमच्छ का पीछा करने की कोशिश करते दिखाई दे रहा है।
 
दावा किया जा रहा है कि यह घटना रविवार रात की है। आसपास से गुजर रहे कई लोगों ने भी मगरमच्छ की सड़क पर रेंगते हुए वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया।
 
मगरमच्छ को सड़क पर देख लोगों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ संभवत: पास की शिव या वाशिष्ठी नदियों से बहकर शहर में घुसा होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी