झारखंड के चतरा में CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 20 मार्च 2024 (14:39 IST)
CRPF jawan shoots himself in Chatra : झारखंड के चतरा जिले में बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 32 वर्षीय जवान ने अपनी सरकारी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर वशिष्ठ नगर इलाके में सीआरपीएफ की 190 बटालियन (190 Battalion) की चौकी पर हुई।

ALSO READ: जौनपुर के BJP जिला मंत्री की गोली मारकर हत्या, हत्यारे फरार
 
सीआरपीएफ में चालक के पद पर तैनात था : घटना की पुष्टि करते हुए सीआरपीएफ की 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि मृतक जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक की पहचान निहाल सिंह के तौर पर हुई है, जो बल में चालक के पद पर तैनात था।

ALSO READ: पुंछ में LOC पर पाकिस्तानी ड्रोन को खदेड़ा, दोनों सेनाओं के बीच हुई गोलीबारी
 
कुमार ने बताया कि राजस्थान के दौसा का निवासी सिंह 3 फरवरी को छुट्टी से लौटा था। उन्होंने कहा कि सिंह 2015 में सीआरपीएफ में शामिल हुआ था और 2022 में 190 बटालियन में आया था। इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि कथित खुदकुशी का सटीक कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी