तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार समेत 3 की मौत

रविवार, 1 मई 2022 (17:11 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
 
खबरों के मुताबिक दुर्घटना में बाइक सवार के साथ ही कार में बैठी दो लड़कियों की मौत हो गई। कार में 7 लोग सवार थे। 
 
खबरों के मुताबिक ये लोग पीरागढ़ी से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कार में बैठे लोग कड़कड़डूमा के रहने वाले थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी