गांधी जयंती पर राजघाट नहीं गए CM केजरीवाल, LG ने मांगा जवाब

सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (17:08 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। इसमें एलजी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर राजघाट, विजय घाट नहीं पहुंचने को लेकर सवाल पूछा है। केजरवाल इस समय गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रचार में जुटे हुए हैं।
आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल गुजरात में पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।

केजरीवाल को उम्मीद है कि उनकी पार्टी पंजाब जैसा करिश्मा गुजरात में भी दिखाएगी। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर राजघाट अर विजय घाट पर प्रधानमंत्री के साथ ही सभी बड़े नेताओं ने समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की थी।

अब केजरीवाल के नहीं पहुंचने पर उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर कारण पूछा है।  
Edited by Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी