दिल्ली पुलिस को चुनाव के दौरान मिले 865 फोन कॉल

सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (08:29 IST)
दिल्ली पुलिस के पास नगर निगम चुनाव से संबंधित औसतन हर घंटे 78 फोन कॉल किए गए हैं यानी हर मिनट 1 से ज्यादा फोन कॉल पुलिस को मिला है। 
 
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार सुबह 8 से लेकर शाम 7 बजे तक अधिकारियों के पास कुल 865 कॉल आए। सबसे ज्यादा रोहिणी जिले से 127 फोन कॉल मिले। उत्तरी जिले से 31 फोन कॉल अधिकारियों के पास किए गए। पुलिस नियंत्रक कक्ष (पीसीआर) कर्मी ने 10-11 बजे के बीच 121 कॉल हासिल किए, कर्मियों के लिए काम का यह घंटा सबसे ज्यादा व्यस्त रहा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें