तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को गिफ्ट में मिला ऊंट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गुरुवार, 2 मार्च 2023 (12:25 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्टालिन को जन्मदिन पर एक पार्टी कार्यकर्ता ने तोहफे में ऊंट भेंट किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
 
स्टालिन 1 मार्च को 70 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर लोगों ने उन्हें एक पौधा भेंट किया। इस बीच तिरुवन्नमलाई के एक द्रमुक कार्यकर्ता जाकिर शाह अपने साथ एक काले रंग का ऊंट लेकर आए। यह ऊंट द्रमुक के झंडे में लिपटा हुआ था।

Not able to get over this. DMK party workers gifted CM MK Stalin a camel on his birthday pic.twitter.com/E3gcZLk0p2

— Shilpa (@Shilpa1308) March 1, 2023

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी