Earthquake in MP : जबलपुर में भूकंप के झटके, उमरिया रहा भूकंप का केंद्र

Webdunia
रविवार, 2 अप्रैल 2023 (18:38 IST)
जबलपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रविवार को रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालां‍कि इस दौरान किसी व्यक्ति के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का झटका पूर्वाह्न 11 बजे आया और इसका केंद्र जबलपुर के पास पृथ्वी की सतह से 23 किलोमीटर की गहराई में था।

यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जबलपुर कार्यालय के प्रभारी बीजू जे जोसेफ ने बताया कि भूकंप का झटका पूर्वाह्न 11 बजे आया और इसका केंद्र जबलपुर के पास पृथ्वी की सतह से 23 किलोमीटर की गहराई में था। उन्होंने कहा कि जबलपुर से सटे उमरिया जिले में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख