टायर फटने पर स्पाइस जेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

Webdunia
बुधवार, 12 जून 2019 (12:45 IST)
जयपुर। स्पाइस जेट की फ्लाइट नंबर एसजी 58 की टायर फटने के बाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। खबरों के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं। खबरों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे यह घटना हुई। विमान में 189 यात्री सवार थे।
 
खबरों के अनुसार पायलट विमान को जयपुर में लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पिछले हिस्से के दो टायरो में से एक फट गया। विमान का टायर फटने की सूचना पायलट ने जयपुर एटीसी को दी। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख