अरुणाचल प्रदेश में मुठभेड़ में 6 उग्रवादी मारे गए, 1 जवान भी घायल

शनिवार, 11 जुलाई 2020 (10:54 IST)
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के खोंसा इलाके में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 उग्रवादी मारे गए। सैन्य सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में असम राइफल्स का 1 जवान भी घायल हुआ है।
ALSO READ: विकास दुबे: 'मुठभेड़' में इतने इत्तेफ़ाक़! ऐसा कैसे?
सूत्रों ने बताया कि अभियान में मारे गए सभी उग्रवादियों का संबंध नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (आईएम) से होने की आशंका है।
 
उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ सुबह करीब 4.30 बजे हुई। मुठभेड़ स्थल से 6 हथियारों के साथ अन्य युद्धक जैसी सामग्री बरामद हुई है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी