फेसबुक 'दोस्त' पर शारीरिक शोषण का आरोप

रविवार, 3 मई 2015 (16:54 IST)
जयपुर। एक तलाकशुदा महिला ने फेसबुक दोस्त पर शादी का झांसा देकर कथित रूप से 2-3 वर्षों से  शारीरिक शोषण का मामला इस्तगासे के जरिए दर्ज कराया है। यह घटना जयपुर आयुक्तालय के  श्यामनगर थाना क्षेत्र की है।
 
थानाधिकारी बालाराम ने बताया कि 28 वर्षीय पीड़िता ने शनिवार को स्थानीय अदालत में दायर  इस्तगासे में आरोप लगाया है कि फेसबुक के जरिए दोस्त बने रंजन पांडे ने शादी का झांसा देकर उसका  2-3 वर्ष से शारीरिक शोषण किया है।
 
उन्होंने कहा कि आरोपी झारखंड का रहने वाला है और पंजाब के मुक्तसर शहर की निजी कंपनी में कार्य  करता है।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता से कुछ वर्षों पूर्व फेसबुक के जरिए दोस्ती की थी। दर्ज शिकायत के  आधार पर पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे और आरोपी की तलाश में पंजाब के मुक्तसर में पुलिस का  एक दल भेजा जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा  376 और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें