फारूक अब्दुल्ला का सवाल, बालाकोट से क्या बदला? क्या पाक से जमीन का कोई टुकड़ा वापस मिला...

Webdunia
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (16:04 IST)
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को सवाल किया कि बालाकोट से क्या बदला? क्या पाकिस्तान के जमीन का कोई टुकड़ा वापस मिला? क्या LOC बदल गई।
 
अब्दुल्ला ने कहा कि बालाकोट! बालाकोट! क्या लाइन (एलओसी) बदल गई? क्या हमें पाकिस्तान से जमीन का कोई टुकड़ा वापस मिला? लाइन अभी बाकी है। हमने वहां अपना विमान गिराया। हमें क्या मिला?

नेशनल कांफ्रेंस नेता ने कहा कि इससे भाजपा सत्ता में आई। वे आज भी कर रहे हैं। वे यूपी जीतने के लिए नफरत फैला रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख