मंगोलपुरी तेल बाजार में आग

शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 (12:44 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मंगोलपुरी तेल बाजार में शनिवार सुबह आग लग गई जिसमें 5 दुकानें जल गईं।
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारे पास सुबह 6 बजे फोन आया और 10 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई हैं। अग्निशमन और बचाव अभियान जारी है। 
 
अधिकारी ने बताया कि 5 दुकानों के जलने की खबर है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है तथा आग लगने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें