बिहार में मंत्री के घर में आग से हड़कंप

बुधवार, 16 जून 2021 (10:28 IST)
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन के घर में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगते ही मंत्री के आवास में अफरातफरी मच गई।
 
जानकारी के मुताबिक घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मंत्री के आवास पर पहुंची।
 
मंत्री के घर से सभी लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। घटना के वक्त मंत्री संतोष सुमन भी अपने आवास में ही थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी