धनबाद जिले में मिली विचित्र मछली, सिर मगरमच्छ का और पूंछ मछली जैसी

बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (16:07 IST)
धनबाद। बिहार के धनबाद जिले में एक अजीबोगरीब मछली मिली है जिसका मुंह मगरमच्छ जैसा है। गांव में मछली की इस प्रजाति को लेकर संशय बना हुआ है। सबसे सवाल यह उठता है कि आखिर यह मछली आई कहां से? लोगों में डर का माहौल भी  है।
 
धनबाद के गोविंदपुर में जोरिया ने मछली पकड़ने के दौरान एक ऐसी मछली को पकड़ा जिसका धड़ मछली का और मुंह मगरमच्छ जैसा है। जब ग्रामीणों ने एक लकड़ी का टुकड़ा उसके मुंह मे डाला तो एक ही झटके में उस मगरमच्छ जैसे मुंह वाली मछली ने उसके टुकड़े कर दिए। लकड़ी के टुकड़े को उसने पलभर में बुरादा बना दिया।
 
बताया जाता है कि रविवार की सुबह गांव के लोग मछली पकड़ रहे थे। इसके लिए जोरिया ने जाल बिछाया था। गांव वालों की मानें तो जाल में एक बड़ी मछली आ गई। जब जाल हिलने लगा तो जोरिया ने जाल को खींचकर बाहर निकाला। लेकिन जाल में जो मछली थी, उसे देख सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। लोगों ने इस मछली को क्रोकोडाइल फिश नाम दे दिया है। मछली को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। लोगों के बीच मछली को देखने की होड़ सी लग गई।(प्रतीकात्मक चित्र)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी