महाराष्ट्र में बारिश का कहर, नांदेड़ के 12 गांवों में बाढ़ जैसे हालात, 1000 लोगों को निकाला

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (12:31 IST)
Maharashtra Weather Update : महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के बाद बिलोली तहसील के 12 गांवों से करीब एक हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।लोगों के घरों और खेतों में पानी भर गया है। इन लोगों को जिला परिषद द्वारा संचालित स्कूल के पास अस्थाई शिविर या ऊंचे क्षेत्रों में स्थित घरों में आश्रय दिया गया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों और अन्य लोगों की मदद से यहां गुरुवार शाम को बचाव अभियान चलाया गया था, जो देर रात तक जारी रहा।
 
उन्होंने कहा, हरनाली, मचनूर, बिलोली, गोलेगांव, अराली, कसाराली, बेलकोनी, कुंडलवाड़ी और गंजगांव समेत 12 गांवों के लगभग एक हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। लगातार बारिश के कारण इन गांवों में पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि लोगों के घरों और खेतों में पानी भर गया है। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को जिला परिषद द्वारा संचालित स्कूल के पास अस्थाई शिविर या ऊंचे क्षेत्रों में स्थित घरों में आश्रय दिया गया है। उन्होंने बताया कि कई स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में योगदान दिया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी