बेटी होने पर Free किए गोलगप्पे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रविवार, 12 सितम्बर 2021 (21:29 IST)
भोपाल। आज भी कई लोग बेटे और बेटियों में अंतर करते हैं। बेटी के जन्म पर खुशियां नहीं मनाते हैं। ऐसी छोटी सोच रखने वालों के लिए भोपाल में रहने वाले अचल गुप्ता एक मिसाल हैं। उनके यहां जब नन्ही सी बच्ची ने जन्म लिया तो वे इसकी खुशी अलग ही ढंग से मना रहे हैं।

ALSO READ: राघव चड्ढा का दावा, कहा, 'AAP की वजह से BJP ने उत्तराखंड और गुजरात में बदले CM'
 
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे स्टॉल लगाकर लोगों को फ्री में भरपेट गोलगप्पे खिला रहे हैं। उनके काउंटर पर लंबी लाइन लगी हुई है और लोग उनकी बेटी को खूब आशीर्वाद भी दे रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी