गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 27 जून 2025 (10:23 IST)
Chandigarh crime news : पंजाब के बटाला में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उनके साथ मौजूद करणवीर की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
बटाला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि गुरुवार शाम हुई गोलीबारी में जग्गू की मां हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना सिविल लाइंस इलाके में कादियां रोड पर हुई।
 
बटाला के पुलिस उपाधीक्षक परमवीर सिंह ने बताया कि जब हरजीत कौर और एक अन्य व्यक्ति करणवीर सिंह कार में थे, तब अज्ञात बाइक सवार लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं। करणवीर को बटाला सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हमलावर घटनास्थल से भाग गए और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
 
बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर डोनी बल, बिल्ला मांगा, प्रभ दासूवाल व कौशल चौधरी ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या की जिम्मेदारी ली है। उनका कहना है कि जग्गू गैंगा का काम करणवीर ही संभालता था।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी