Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के 24 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2449 हुई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 26 जून 2025 (22:53 IST)
Maharashtra Coronavirus Update News : महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 24 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,449 हो गई। नए मामले मुंबई (7), पुणे (6), छत्रपति संभाजीनगर (3), पिंपरी-चिंचवाड़ (एक), पनवेल (एक), नागपुर (एक), नवी मुंबई (एक), सतारा (2), रायगढ़ (एक) और कोल्हापुर (एक) जिले में सामने आए। राज्य में इस वायरस के संक्रमण से अभी और किसी व्यक्ति के मौत की खबर नहीं है। एक जनवरी से राज्यभर में कोरोनावायरस के लिए 27,963 नमूनों की जांच की गई है और अब तक 2,225 मरीज ठीक हो चुके हैं।
 
स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विभाग ने एक बयान में कहा है कि नए मामले मुंबई (सात), पुणे (छह), छत्रपति संभाजीनगर (तीन), पिंपरी-चिंचवाड़ (एक), पनवेल (एक), नागपुर (एक), नवी मुंबई (एक), सतारा (दो), रायगढ़ (एक) और कोल्हापुर (एक) जिले में सामने आए।
ALSO READ: Coronavirus : महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना, 61 नए मरीज आए सामने
विभाग ने कहा कि एक जनवरी से राज्यभर में कोरोनावायरस के लिए 27,963 नमूनों की जांच की गई है और अब तक 2,225 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस वर्ष अब तक मुंबई में संक्रमण के 980 मामले सामने आए हैं, जिनमें जून के 539 मामले शामिल हैं।
ALSO READ: Coronavirus : दिल्ली में बढ़ा कोरोना का खतरा, 1 ही दिन में 3 लोगों की मौत, जानिए एक्टिव मरीजों की संख्‍या
बयान में कहा गया है कि एक जनवरी से राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमित कुल 36 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 35 को सह-रुग्णताएं थीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी