धर्मांतरण विवाद, गिरिराज सिंह ने हाथ जोड़ की विनती, कराया हिंदू महिला का दाह संस्कार

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (11:14 IST)
बेगुसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने एक महिला के शव का विनती कर हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार करवाया। बताया जा रहा है कि महिला हिंदू थी और उसके बच्चों ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था।
 
महिला की मौत के बाद उसके परिजन जब शव को ईसाई धर्म के अनुसार दफनाने ले जा रहे थे। तभी किसी ने इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। बजरंग दल कार्यकर्ता भी तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। 
 
जब परिजन दाह संस्कार के लिए राजी नहीं हुए तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मामले की सूचना दी। इस पर गिरिराज सिंह ने परिजनों से हाथ जोड़कर हिंदू धर्म के अनुसार शव का दाह संस्कार करने की विनती की। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख