शर्मनाक! तांत्रिक ने लड़की को पीटा, जबरन खिलाया गोबर...

बुधवार, 14 जून 2017 (08:14 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के लातुर जिले में एक शर्मनाक घटनाक्रम में एक तांत्रिक ने 18 वर्षीय एक लड़की को बीमारी से निजात दिलाने के बहाने जमकर पीटा। इतना ही नहीं लड़की को जबरदस्ती गोबर भी खिलाया गया। 
 
मामला उस समय नजरों में आया जब पूरी घटना की एक वीडियो एक मेसेंजिंग एप्प पर वायरल हो गई। लातुर जिले के चाकूर पुलिस थाने में लड़की के पिता और तांत्रिक सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
चाकूर पुलिस थाने के पुलिस उपाअधीक्षक विकास नायक ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला भी मामले में आरोपी है। डीसीपी ने बताया कि पीड़ित लड़की बीए के छात्रा है। उसे बारह माह पेट में दर्द रहता था। लड़की के घर वालों को उस पर काला जादू होने का संदेह था इसलिए वे उसे चार जून को बिदार जिले में तांत्रिक के पास ले गए थे। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें