बकरी ने जन्मा इंसान की शक्ल वाला बच्चा

मंगलवार, 23 दिसंबर 2014 (09:08 IST)
मैसूर। कर्नाटक के मैसूर जिले में सोमवार को एक बकरी ने इंसान के बच्चों की शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद से क्षेत्र के लोग हैरान रह गए।    
 
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार एस डी कोटे तालुक के छोटे से गांव सोलेपुर में भास्कर नाम व्यक्ति के बकरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। भास्कर यह देख कर दंग रह गया कि बकरी के बच्चे के दो हाथ, सिर, आंख और मुंह के साथ ही उसका बाकी का शरीर भी इंसान के बच्चे जैसा ही है। जन्म के समय बच्चे की मौत हो गई।
 
भास्कर ने शीघ्र ही इसकी जानकारी जानवरों के चिकित्सकों तथा सरकारी अधिकारियों को दी। खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग इस दुर्लभ बकरी के बच्चे को देखने के लिए उमड पडे। चिकित्सक इस विचित्र बच्चे के जन्म के संबंध में पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें